पिछली बार की रनरअप क्वितोवा चौथे राउंड में पहुंची; भारत के दिविज डबल्स के दूसरे दौर में बाहर - Bolywood adda

Breaking

Post Top Ad

loading...

Post Top Ad

Thursday, January 23, 2020

पिछली बार की रनरअप क्वितोवा चौथे राउंड में पहुंची; भारत के दिविज डबल्स के दूसरे दौर में बाहर

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियन ओपन के 5वें दिन शुक्रवार को पिछली बार फाइनल खेलने वाली चेक रिपब्लिक की पेत्रा क्वितोवा चौथे दौर में पहुंच गईं हैं। दुनिया की नंबर 8 खिलाड़ी ने रूस की वर्ल्ड नंबर-28 को एकतेरिना अलेक्जेंड्रोवा को 6-1, 6-2 से हराया। इनके अलावा महिला सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलियाई एश्ले बार्टी और पुरुष सिंगल्स में विश्व के 14 नंबर डिएगो श्वाट्र्जमैन भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

बार्टी ने कजाखस्तान की एलेना रिबाकिना को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। वर्ल्ड नंबर-26 एलेना पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रही हैं। वहीं, डिएगो ने सर्बिया के दुसान लाजोविच को 6-2, 6-3, 7-6 से हराया। दुसान 7वीं बार यह टूर्नामेंट खेल रहे थे। वे अब तक तीसरे दौर में नहीं पहुंचे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वर्ल्ड नंबर-8 चेक रिपब्लिक की पेत्रा क्वितोवा चौथे दौर में पहुंचीं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RIO9Yc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here