माता की चौकी में भजन गाते हुए Neetu Kapoor ने शेयर किया रणबीर का वीडियो, फैंस हुए काफी इम्प्रेस - Bolywood adda

Breaking

Post Top Ad

loading...

Post Top Ad

Saturday, October 17, 2020

माता की चौकी में भजन गाते हुए Neetu Kapoor ने शेयर किया रणबीर का वीडियो, फैंस हुए काफी इम्प्रेस

नई दिल्ली। बीते शनिवार से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। देशभर में नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए नज़र आ रहे हैं। साथ ही सभी ने खूबसूरत अंदाज में मां दुर्गा और उनके स्वरूपों की आराधना की। इस खास मौके पर गुज़रे जमाने की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक बेटे रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कपूर गिटार बजाते हुए देवी मां की आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rishi Kapoor ने पार्टी में की थी Salman के खास इंसान की बेइज्जती, गुस्सा देख Neetu Kapoor ने मांगी थी माफी

नवरात्रि के खास मौके पर नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेटे रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' के एक सीन का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह माता की चौकी में गिटार बजाते हुए माता के भजन गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है 'जय माती दी'। वैसे तो फिल्म में भी दर्शकों को रणबीर का यह अदांज काफी पसंद आया था,लेकिन सालों बाद नीतू कपूर की इस वीडियो ने रणबीर के फैंस को यह मूमेंट फिर से याद दिलाया दिया है। जिसे देख लोग काफी खुश हो रहे हैं और 'जय माता दी' लिखकर वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बेटे के गाने 'घाघरा' पर नीतू कपूर ने लगाए जोरदार ठुमके, फैंस ने कहा-'रणबीर-आलिया के संगीत की हो रही है रिहर्सल'

बता दें कुछ समय पहले नीतू कपूर ने एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें वह रणबीर के ही गाने 'घाघरा' पर डांस सीखती हुई दिखाई दे थीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह रणबीर और आलिया भट्ट की शादी के संगीत की तैयारियां कर रही हैं। खैर, अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया संग नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में सदी के महानायक अमितभा बच्चन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म के निर्देशक रणबीर के बेस्ट फ्रेंड आर्यन मुखर्जी ही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lWcsz3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here